Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सामाजिक संस्था शाहजहांपुर का गठन, नेहा यादव बनी अध्यक्ष

    समाजिक संस्था "सहयोग संस्था शाहजहांपुर " का हुआ गठन नेहा यादव को अध्यक्ष, एडवोकेट अनूप कुमार बने महासचिव।


    ---- संगठन के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अनिल गुप्ता प्रधान व शाहनवाज़ खां एडवोकेट ने सर्वसम्मति से नामो की कि घोषणा 


    संवादाता सतेन्द्र कुमार 

    शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था "सहयोग संस्था" का गठन शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमे संरक्षक अनिल गुप्ता व शाहनवाज़ खां एडवोकेट में सर्वसम्मति से सामज सेविका नेहा यादव सक्सेना को अध्यक्ष एडवोकेट अनूप कुमार को महासचिव बनाया गया। तदोपरांत कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महेंद्र दुबे को कोषाध्यक्ष, शालू यादव को सह-कोषाध्यक्ष, शिवम वर्मा व हरजीत सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी का माला पहनाकर बुके भेंट कर बधाई दी गई। 

    इस दौरान संस्था के संरक्षक शाहनवाज़ खां व अनिल गुप्ता ने बताया कि किसी संगठन या व्यवसाय के लिये निर्धारित किये गए नैतिक मूल्यों पर वहाँ के सामाजिक परिवेश का महत्त्वपूर्ण प्रभाव होता है। इसलिए केवल संगठन से जुड़ना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि संगठन के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह भी करते रहें। सिर्फ विपत्ति आने पर ही संगठन से अपेक्षा ना करें। इसी सोच के आधार पर संस्था का गठन किया गया है। 

    नव निर्वाचित अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि सामाजिक मानदंडों और सामाजिक भूमिकाओं की एक परस्पर संबंधित प्रणाली है जो संगठित होती है और व्यवहार के पैटर्न प्रदान करती है जो समाज की बुनियादी सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करने में योगदान देती है। इस दौरान महासचिव अनूप कुमार, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, सह-कोषाध्यक्ष शालू यादव, उपाध्यक्ष शिवम वर्मा, उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह आदि ने अपने विचार रखे। 

    इस अवसर पर डॉक्टर शैलेश द्विवेदी, विक्रांत सक्सेना, निखिल महेंद्रू, सैफ असलम खान, अतुल कुमार, सुधीर कुमार आदि सभी मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies