Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    फिरोजाबाद: पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया भंडाफोड़, चार अभियुक्त गिरफ्तार

     पुलिस परीक्षा से चंद घंटे पहले साॅल्वर गैंग के चार सदस्यों को किया गया गिरफ्तार



    संवादाता परवेज खान 

    फिरोजाबाद: उत्तर-प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होने वाली है। जिसमें 26 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न कराई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा उप्र पुलिस परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में परीक्षा के ठीक पहले एसओजी, सर्विलांस व थाना उत्तर पुलिस ने साल्वर गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 आधार कार्ड, 7 एडमिट कार्ड, 16 अंगुल छाप पेपर, एक पास बुक, एक चैकबुक, एक स्याही पैड, एक एलईडी के अलावा 20 हजार 200 रूपये के साथ अन्य सामग्री बरामद की गयी है। सभी आरोपियों को कृष्णा बिहार कालोनी से गिरफ्तार किया गया है। जिनमें हरिशंकर उर्फ हरिओम पुत्र अरविंद सिंह निवासी नगला गोकुल थाना बसई मौहम्मदपुर , रमनेश कुमार पुत्र सुजान सिंह निवासी मुस्तफाबाद प्रेमपुर रैपुरा थाना दक्षिण, अभिषेक यादव पुत्र रामवीर सिंह निवासी ककरऊ थाना उत्तर, नितिन पुत्र विमल यादव निवासी ककरऊ थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद शामिल है।

    एसपी सिटी ने बताया कि हरीशंकर उर्फ हरिओम व रमनेश एंव दो उप्र पुलिस भर्ती के अभ्यार्थी नितिन व अभिषेक यादव को भारी मात्रा में कूट रचित दस्तावेज, परीक्षा से संबधित दस्तावेज व बीस हजार 200 रूपये के साथ आरोपियों को गिरफतार किया गया है जिसमें हरीशंकर पर थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज भी है। उन्होने बताया कि और भी पूछताछ की जा रही है कहीं और सदस्य तो नहीं है इसकी भी जानकारी की जा रही है उन्होने सभी से अपील किया कि ऐसे लोगों के झांसे में न आयें। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई चल रही हैं।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies