Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    औरैया: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम व एसपी ने किया भ्रमण

     



    संवादाता गुरदीप सिंह 

    औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोहानी कला और सिकरोड़ी में जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। आपको बताते चले कि जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि शासन प्रशासन पूर्ण तरह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि पुलिस प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए तैयार है।आज जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने रेवेन्यू और पुलिस टीम के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते हुए बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को खाना, पानी, दवा, विद्युत किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। जिला प्रशासन के आदेश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के संपर्क मार्ग टूटने पर नाव व डोगियो का इंतजाम किया गया। जिससे लोग आसानी से आ जा सकेंगे।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies