Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    फिरोजाबाद: जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस दौरान आई हुई शिकायतों का किया निस्तारण

     👉सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसएसपी ने जनता की समस्याओं को सुना और कराया निस्तारण

    👉आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी मुश्तैदी से कार्य करें- डीएम

    ब्यूरो रिपोर्ट लक्ष्यसीमा न्यूज़।

      फिरोजाबाद: जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारियों ने प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक उपस्थित रहकर जनता की समस्यायों को एक-एक कर सुना व उनका निस्तारण कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 50 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें जिलाधिकारी ने मौके पर ही 6 शिकायतों का निस्तारण कराया और बाकी बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस व अधिकतम एक सप्ताह में पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने कई शिकायती प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं के साथ ही राजस्व, पुलिस व सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियोें को प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण करने के लिए मौके पर ही भेजा और निर्देशित किया कि वह मौके पर पहुचकर गुणदोष के आधार पर नियमानुसार प्रकरण को निस्तारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होने सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियोें को निर्देश दिए कि जनता की आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता पर सुने और अपने स्तर से गुणवत्तापूर्वक कार्यवाही करते हुए निस्तारित कराए।

            सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकतर शिकायतें अवैध कब्जे, विद्युत, राजस्व, राशन, जल भराव, ग्रामीण क्षेत्रों में गन्दगी, अतिक्रमण आदि की शिकायतंेे प्राप्त हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी को कडंे निर्देश दिए कि वह मौके पर जाकर शिकायतों को पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित कराए और शिकायतकर्ता को अवगत भी कराए। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ता की संस्तुष्टि ही शिकायतकर्ता का पैमाना होगी। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies