Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पंजाब: केक खाते ही बर्थडे गर्ल की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत।

     केक खाते ही बर्थडे गर्ल की हालत बिगड़ी.. उपचार के दौरान मौत.. बेकरी के कर्मचारी और जोमैटो Boy अरेस्ट


    ब्यूरो रिपोर्ट लक्ष्यसीमा न्यूज़।

    पंजाब के  पटियाला में केक खाने से 10 साल की बच्ची मानवी की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रणजीत, पवन मिश्रा और विजय के रूप में हुई है। बेकरी मालिक रणजीत फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

    खुद पकड़ा परिवार ने...
    पीड़ित परिवार ने खुद ट्रैप लगाकर आरोपियों को पकड़ा। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए फिर से केक का ऑर्डर दिया और फिर केक देने आए युवक को काबू कर लिया। आरोपियों में एक जोमैटो ब्वॉय और दो अन्य लोग शामिल हैं।

    क्या था मामला...

    बता दें कि पटियाला में 10 साल की मानवी की जन्मदिन वाले दिन केक खाने से मौत हो गई थी। मानवी की मां काजल बताया था कि मानवी का 24 मार्च को जन्मदिन था और इस संबंधी में केक का आर्डर उक्त दुकान से किया गया और शाम को 7 बजे केक काटा गया और केक खाने के बाद सभी परिवार वालों की तबीयत खराब हो गई। वहीं मानवी को भी उल्टियां लग गई और वह रात को उल्टी करके सो गई। सुबह 4 बजे उसकी बेटी का शरीर ठंडा पड़ चुका था और उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। 

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies