Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    औरैया: गौरवयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ किया गया स्वागत

     जनजाति गौरवयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ किया गया स्वागत




    औरैया - भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश में गौरवयात्रा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में इस यात्रा को नई गति प्रदान भारतीय जनता पार्टी ने की है। जिसमें गौरवयात्रा जन-जन तक सरकार की कार्यशैली एवं नीतियों के साथ-साथ विमुक्त एवं घुमंन्तू समुदाय के लोगों से सीधे संवाद के साथ जनता तक पहुंच रही है। कानपुर से चलकर कन्नौज होते हुए शुक्रवार को जनपद के नगर दिबियापुर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्याभूषण के नेतृत्व में पहुंची जिसका पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत गौमाता गौरक्षा मंच के पदाधिकारी द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर एवं क्षेत्र के लोगों नें प्रदेश महामंत्री के उद्बोधन को सुना जिसमें उन्होंने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। इसके पश्चात इस गौरवयात्रा ने आगामी कार्यक्रम में प्रस्थान किया। इस मौके पर धर्मेंद्र वाथम राष्ट्रीय संगठनमंत्री गौमाता गौरक्षा मंच, सहदेव सिंह प्रजापति क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पुष्पकांत राजपूत, जिला अध्यक्ष (ओरैया) सूरज कश्यप ,अक्षय प्रजापति, अजय कश्यप, छाया कश्यप आदि मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies