Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    फिरोजाबाद: 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने लेकर हुई बैठक किया गया विचार विमर्श

     

    ब्यूरो डेस्क लक्ष्यसीमा न्यूज़।

    फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद हरवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में यजुवेन्द्र विक्रम सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दिनांक 06.11.2023 को समय अपरान्ह 02:00 बजे से ए०डी०आर० भवन (मध्यस्थता केन्द्र) पर अभिषेक कुमार अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) फिरोजाबाद, सर्वेश कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक शहरी फिरोजाबाद एवं नीरज पटेल कर निर्धारण अधिकारी फिरोजाबाद के साथ बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी। उपरोक्त बैठक में राजीव सिंह, नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट सं० 9, फिरोजाबाद उपस्थित रहे।

    बैठक में दिनांक 09.12.2023 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु चर्चा की गयी। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, श्री यजुवेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व के अधिक वादों के निस्तारण करावें तथा यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, पम्पलेट, पोस्टर व बैनर आदि से, करना सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक तहसील पर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु वहाँ के पदाधिकारियों को निर्देशित करने के लिए कहा गया। साथ ही जनपद के समस्त थानों पर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु बैनर लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

    सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लाेक अदालत हेतु जनपद की प्रत्येक तहसील एवं कोतवाली पर प्रचार-प्रसार एवं लोगों को जागरूक करने हेतु पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देशित किया गया है। उपरोक्त बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल बनाने एवं उत्सव के तौर पर मनाये जाने के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया। प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक राजस्व, नगर निगम एवं थानों पर दर्ज वैवाहिक प्रीलिटीगेशन वादों एवं अन्य विभाग के वादों का निस्तारण किया जायेगा।

    इसी क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद द्वारा जनपद के जनमानस को संदेश दिया गया कि वे वर्ष की आखरी राष्ट्रीय लोक अदालत में विद्युत से सम्बन्धित वादों, ट्रेफिक चालानी से सम्बन्धित वादों एवं बैंक ऋण सम्बन्धी वादों में छूट प्राप्त कर वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकते हैं।

    बैठक में अभिषेक कुमार अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) फिरोजाबाद, सर्वेश कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक शहरी एवं  नीरज पटेल कर निर्धारण अधिकारी फिरोजाबाद उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies