ब्यूरो डेस्क लक्ष्यसीमा न्यूज।
फिरोजाबाद: दिन मंगलवार दिनांक 10-10-2023 को मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा जिला चिकित्सालय फिरोजाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डा0 बलवीर सिंह प्राचार्य मेडिकल काॅलेज एवं डा0 नवीन जैन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे।
सौ शैया चिकित्सालय के मैन गेट पर कूड़ा करकट एवं पान मसाला की गन्दगी थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये। पी0एन0सी0 बार्ड मंे बैड शीट गन्दी थी। खिड़कियों के शीशे टूट पाये गये। जगह-जगह जाले लगे पाये गये। मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि इलाज ठीक हो रहा है। डाक्टर समय से देखने आते हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को टूटी खिडकियां ठीक कराने, गन्दी बैड शीट हटवाने तथा साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये। संविदाकर्मियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। श्री संजय सिंह सुपरवाइजर अनुपस्थित थे। एस0एन0सी0यू0(ैचमबपंस छमूइवतद बंतम नदपज) में डा0 एल0के0 गुप्ता उपस्थित मिले। कुल 15 शिशु भर्ती मिले। 04 शिशु अन्य बार्ड में सिफ्ट किये गये हैं। बार्ड में कुल 11 मशीन उपलब्ध है जिनमें 04 पर 02-02 शिशु भर्ती थे। एक मशीन संचालित नहीं थी। जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये गये। अन्य मशीनों हेतु इलैक्ट्रिक पाॅइण्ट खराब थे, जिन्हें ठीक कराने के निर्देश दिये गये।
शिशु देखभाल एवं शारीरिक विकास हेतु के0एम0सी0 रूम में 06 महिलाएं मिली। आर0सी0एस0 बार्ड में कुल 06 बच्चे भर्ती थे जिसमें 02 बच्चे डेंगू पाॅजिटिव पाये गये। पीकू बार्ड में भर्ती बच्चों की बीमारी के परीक्षण के उपरान्त बीमारी के अनुसार आर0सी0एस0 बार्ड में भेजा जाता है। आर0सी0एस0 बार्ड के शौचालय में अत्यधिक गन्दगी पायी गयी। पेयजल व्यवस्था खराब पायी गयी। बैड पर चादर नहीं थी। निर्देशित किया गया कि मरीज के सिफ्ट होने से पूर्व बैड पर चादर विछाई जाय तथा साफ-सफाई की जाय। प्रथम तल पर बने पी0एन0सी0 बार्ड एवं आयुष्मान बार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरा आयुष्मान मित्र कु0 नूरी हिना उपस्थित थी। पात्रता के आधार पर अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये। बार्ड में आर0ओ0 मशीन खराब है। जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये गये।
महिला बार्ड में मरीज ज्योति डेंगू पोजिटिव थी। पुरूष बार्ड में 26 मरीज भर्ती थे। जिनका इलाज हो रहा है। डेली ड्यूटी चार्ट लगाया गया है परन्तु अपडेट नहीं था। डायटीशियन तृप्ति उपाध्याय उपस्थित थी। डाइट चार्ट नहीं लगाया गया है। डाइट चार्ट निर्धारित बोर्ड पर लगाने के निर्देश दिये गये। आई0सी0यू0 में 10 बैड पर 10 मरीज भर्ती थे। बार्ड में अत्यन्त गन्दगी पायी गयी। फर्श पर टाइल्स लगाने के निर्देश दिये गये। सेन्टर लैब में टेस्टिंग मशीन संचालित हैं। डायलिसिस बार्ड में 18 मरीज भर्ती पाये गये। जिनका इलाज हो रहा है। अल्ट्रासाउण्ड रूम में निरीक्षण के समय तक 38 मरीजों का परीक्षण होना पाया गया। उपस्थिति पंजिका में श्री शशिकान्त स्वीपर सितम्बर माह में 12 दिन से अनुपस्थित हैं तथा अक्टूबर माह में 04 दिन से अनुपस्थित हैं। इनका अनुपस्थित दिनांक का वेतन रोकने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिये गये हैं। ट्राॅमा सेन्टर में इमरजेन्सी बार्ड/आई0सी0यू0 रेड जाॅन देखा गया। मरीजों की अधिकता को देखते हुए निर्देशित किया गया कि मरीजांे को समय से बार्ड में अलग सिफ्ट कराया जाय। सी0टी0 स्कैन मशीन खराब पायी गयी। जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये गये। ताकि मरीजों असुविधा न हो। एक्सरे मशीन संचालित पायी गयी। जिला चिकित्सालय में पायी गयी कमियों को तत्काल ठीक कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/प्राचार्य मेडिकल काॅलेज को निर्देशित किया गया।।