Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    शाहजहांपुर: एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण, जवानों को स्वस्थ्य रहने हेतु लगवाई दौड़।

     पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया गया परेड का निरीक्षण जवानों को मानसिक व शारिरिक रूप से स्वस्थ्य रहने हेतु लगवायी गयी दौड़

      


    संवादाता सतेन्द्र कुमार 

    शाहजहांपुर:  श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया । परेड के निरीक्षण के उपरान्त जवानों को शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी । तत्पश्चात परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाये रखने के लिए ड्रिल करायी गयी । साप्ताहिक परेड के दौरान पी0आर0वी0 112  वाहनों को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । 

    पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा परेड के उपरान्त पुलिस लाइन में स्थित बैरक, पुलिस कैन्टीन,सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई रखने व डेंगू से बचने के लिये पुलिस लाइन परिसर में समय-समय पर  फॉगिंग कराने, एंटी लार्वा छिड़काव कराने तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के उपरान्त अर्दली रूम में सम्बन्धित कर्मचारीयों का ओ0आर0 लिया गया व  विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । 

    उक्त परेड के दौरान प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies