Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    शाहजहांपुर: संत गाडगे बाबा के 148 वें जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा।

     संत गाडगे बाबा के 148 वें जन्मोत्सव पर बड़े हर्षोल्लास से मिश्रीपुर अंबेडकर पार्क से हनुमत धाम तक निकाली गई शोभायात्रा


    संवादाता सतेंद्र कुमार 

    शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर रामबाग अंबेडकर पार्क से हनुमत धाम तक हर वर्ष की भांति संत गाडगे बाबा के 148 वें  जन्मोत्सव पर सैकड़ो की तादाद में भीड़ के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम आयोजक अरविंद कुमार कनौजिया के नेतृत्व में हर वर्ष यह शोभायात्रा बड़े हर्षोल्लास से निकाली जाती है जिसमें सैकङो लोगों की भीड़ के साथ संत गाडगे बाबा के गीत व झांकी व जयकारे लगाए जाते हैं। अरविंद कनौजिया जी ने बताया कि 23 फरवरी को संत गाडगे जयंती पूरे देश में बनाई जाती है मिश्रीपुर अंबेडकर पार्क में संत गाडगे के बाबा संत रविदास बाबा भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभा यात्रा का प्रारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) ने फीता काटकर संत गाडगे शोभायात्रा में शामिल होकर शोभा बढ़ाई।

    कार्यक्रम में कार्यक्रम आयोजक अरविंद कुमार कनौजिया (पत्रकार) आदेश द्विवेदी (पत्रकार) अमित कनौजिया एडवोकेट राम शंकर कनौजिया (पूर्व सभासद) संजय कनौजिया (सभासद) राधेश्याम शर्मा (पत्रकार) सतेन्द्र कुमार पत्रकार विवेक उर्फ बबलू कनौजिया बृजेश कनौजिया वीरू राठौर अनुज राठौर (पत्रकार) महेंद्र राठौर अतुल गुप्ता विनोद कुमार संखवार अमन संखवार महेश कनौजिया मनोज कनौजिया महेश कनौजिया रामगोपाल भगवन्नू कनौजिया  अरुण कन्नौजिया नकुल मौर्य आदि  लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies