Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    औरैया: मिशन शक्ति के तहत जनपद में कई जगह हुआ कार्यक्रमों का आयोजन।

    महिला सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन के तहत चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान


    संवादाता शिवकांत 

    औरैया।  प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत आज 19 दिसंबर 2023 मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में शक्ति दीदी (महिला बीट तथा महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद के समस्त थानों पर आउटरीच प्रोग्राम चलाकर अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत आबादी क्षेत्र, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, मेलों एवं गांव में पहुंचकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।   

           जिले के विभिन्न थानों में हुए कार्यक्रमों में महिलाओं/बालिकाओं को इंटरनेट के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी/ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय बरतने वाली सावधानियां अपराध से बचाव व साइबर अपराध के शिकार होने की दशा में की जाने वाली कार्यवाही बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया, तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर निम्न नंबरों या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया।112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन आज की विषय में जानकारी दी गई।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies