Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    फिरोजाबाद: सीडीओ दीक्षा जैन पूर्व में निर्मित पुलिया का किया निरीक्षण, तत्काल मरम्मत करने दिए निर्देश।

     


    ब्यूरो डेस्क लक्ष्यसीमा न्यूज़ 

    फिरोजाबाद: मुख्य विकास अधिकारी  दीक्षा जैन द्वारा शिकोहाबाद क्षेत्र में भोगनीपुर शाखा के कि0मी0-20.700 वांयी पटरी से ग्राम वदनपुर से दरगापुर भारौल तक निकलने वाले वदनपुर रजवाह रिमाॅडिलिंग एंव विस्तारीकरण कार्य का  आर0के0 सिंह अधिशासी अभियन्ता, पी0एम0जी0एस0वाई शिकोहाबाद के साथ निरीक्षण किया गया। कि0मी0 24.867 पर रजवाह की चैड़ाई 4 मी0 पायी गयी। इस रजवाह पर निर्मित पुलिया की विंग वाॅल की पैरापिट में क्रैक आ गया है। सहायक अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रैक्टर की टक्कर से पुलिया में क्रैक आ गया है। निर्देशित किया गया कि इसकी तत्काल मरम्मत करायें। कि0मी0 17.320 पर रजवाह की चै0 5.10 मी0 पायी गयी। पूर्व में निर्मित क्षतिग्रस्त पुलिया का मलवा पटरी पर पड़ा हुआ था। जिसे हटाने के निर्देश दिये गये। निर्मित पुलिया के साइड में हनी काॅम्बिग पायी गयी। जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश सहायक अभियन्ता को दिये गये। कि0मी0 5.200 पर तली में चै04.10 मी0 एवं टाॅप पर चै0 8.60 मी0 पायी गयी। रजवाह में सिल्ट पडी हुई है। जिसके ऊपर घास उगी हुई है। सिल्ट की सफाई कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया। रजवाह में जगह-जगह विद्युत पोल लगे हुए है। जिसके कारण कभी भी काई अप्रिय घटना हो सकती है। जिन्हें अधिशासी अभियन्ता विद्युत से समन्वय कर शीघ्र हटाने के निर्देश सहायक अभियन्ता, सिंचाई को दिये गये।

    निरीक्षण के उपरान्त विकास खण्ड नारखी के ग्राम पंचायत गढी श्रीराम में आयोजित जन चैपाल में प्रतिभाग कर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies