Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    फिरोजाबाद: बच्चों को नियमित विद्यालय भेजे अभिभावक




    फिरोजाबाद, टुंडला
    प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर बझेरा में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया चौपाल में मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजवलित किया स्कूली छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत गान से स्वागत किया खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया गया कि कायाकल्प के तहत विद्यालयों का जीर्णोद्धार किया गया है। ड्रेस, जूता-मौज, बैग आदि के पैसे अब सीधे अभिभावकों के खातों में ही पहुंचाए जा रहे हैं। परिषदीय स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए निपुण कार्य योजना तैयार की गई है। 

    एक लघु नाटिका के माध्यम से छात्रों ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी का मन मोह लिया। चौपाल में उपस्थित एआरपी टीम द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी  इस मौके पर ग्राम प्रधान हरिओम निषाद, महेंद्र सिंह मझवार समाजसेवी, एआरपी अमित ठाकुर, अनुज शुक्ला, राजेंद्र सिंह,ज्योत्स्ना सिंह, चरन सिंह,सुभाष चंद्र,नीरज कुमार, नीतेश सक्सेना, प्रिया वशिष्ठ, नीलम राजपूत आदि उपस्थित थे l

    कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम प्रधान व संचालन वृजेश धनगर ने किया

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies