Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    औरैया: गाय के दूध सेवन से बच्चों की बढ़ती है याददाश्त - राजू कश्यप

     

    संवादाता शिवकांत।

    औरैया - गौमाता गौरक्षा मंच उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अजीतमल के अंतर्गत ग्राम बल्लापुर में गौमाता को राष्ट्रमाता बनाए जाने हेतु एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया! जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. संजय गौड़ प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा उ. प्र. ने गौसेवा मानव का परम कर्तव्य बताया एवं गौमाता गौरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू कश्यप ने गाय माता के संदर्भ में सैकड़ो गुणों का बखान किया जिसमें उन्होंने बताया कि बच्चों को गाय का दूध अवश्य पिलाना चाहिए! जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ उनकी याददाश्त में बढ़ोतरी होती है। इस मौके पर गौमाता गौरक्षा मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री धर्मेंद्र वाथम एवं संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र सहदेव सिंह प्रजापति, गौमाता गौरक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष (उ .प्र.) वीरेंद्र सिंह, पूर्व राज्य मंत्री कृषि एवं कृषि शिक्षा उ. प्र. सरकार लाखन सिंह राजपूत, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख भाजपा उ. प्र. डॉ. ऋचा राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष (औरैया) भुवन प्रकाश गुप्ता, अंशु कठेरिया, पप्पू राजपूत, पिंटू दीक्षित, सुमन देवी, रिंकी देवी, बटेश्वरी प्रजापति, रमन सिंह, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies