Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    औरैया: पोरवाल सेवा समिति ने अनुपम पोरवाल एडवोकेट को महिला प्रदेश महामंत्री किया नियुक्त।

    पोरवाल सेवा समिति ने अनुपम पोरवाल एडवोकेट को महिला प्रदेश महामंत्री किया नियुक्त। संस्थान एवं समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।



    औरैया। श्री गोपाल सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश औरैया एवं पोरवाल सेवा समिति (दिल्ली) के प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनुपम पोरवाल को उत्तर प्रदेश  का महिला महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर श्री गोपाल सेवा संस्थान एवं पोरवाल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने श्रीमती पोरवाल को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए खुशी का इजहार किया है। इसके साथ ही सम्माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

          पोरवाल समाज सेवा समिति (रजि) दिल्ली के अध्यक्ष श्रीकांत पोरवाल ने उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रमन पोरवाल की अनुशंसा पर अनुपम पोरवाल एडवोकेट को उत्तर प्रदेश का महिला महामंत्री नियुक्ति किया है। इनकी नियुक्ति आज तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। उपरोक्त जानकारी राम कुमार उर्फ रमन पोरवाल प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल सेवा संस्थान एवं पोरवाल समाज सेवा समिति पंजीकृत दिल्ली,औरैया द्वारा दी गई है। श्रीमती पोरवाल की नियुक्ति पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां देने वालों में संस्थान एवं समिति के पदाधिकारीगण गौरव कुमार पोरवाल, मधुर पोरवाल, आनंद कुशवाहा, राम प्रकाश शर्मा, कुलदीप पोरवाल, मुनुआ तेल वाले, भाजपा नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी,भाजपा ओबीसी जिला मीडिया प्रभारी एके राज सहित तमाम लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति के लिए निर्णय की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही कहा है कि श्रीमती पोरवाल की नियुक्ति से समिति को प्रदेश में मजबूती मिलेगी।

    Bottom Post Ad

    Trending News

      Hollywood Movies